Showing posts with label #pakistan imraan khan. Show all posts
Showing posts with label #pakistan imraan khan. Show all posts

Tuesday, 10 August 2021

पाकिस्तान मे सिद्धिविनायक मंदिर मे तोड़ फोड़

पाकिस्तान में एक बार फिर से एक मंदिर को निशाना बनाया गया. ताज़ा मामला पंजाब प्रांत के सादिकाबाद जिले के भोंग शरीफ गांव का है जहां सिद्धिविनायक मंदिर के अंदर बुधवार शाम जमकर तोड़ फोड़ की गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में लोग अचानक मंदिर के अंदर लाठी-डंडे के साथ घुसते हैं और मंदिर में रखी सभी मूर्तियों को तोड़ना शुरू कर देते हैं.

वीडियो में भीड़ मंदिर के भी कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाती दिख रही है. इस घटना के बाद इलाके की पुलिस हरकत में आई और मंदिर के पास बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात कर मामले की जांच कर रही है.