Auto Driver का रोला
सोशल मीडिया पर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक ऑटो-रिक्शा चालक (Auto Rickshaw Driver) अन्नादुरई की जमकर तारीफ हो रही है. अन्नादुरई चेन्नई में पिछले 10 सालों से ऑटो-रिक्शा चला रहे हैं.
अन्नादुरई कहते हैं, 'मैं चेन्नई में पिछले 10 सालों से ऑटो-रिक्शा चला रहा हूं. एक आईपैड, लैपटॉप, स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स के साथ फ्रिज और मुफ्त वाईफाई की व्यवस्था ऑटो के अंदर की जाती है. मुझे अपने ग्राहकों पर पूरा भरोसा है, इसलिए मैं लग्जरी गैजेट्स प्रदान करता हूं. मेरे लिए ग्राहकों की खुशी पैसे से ज्यादा है.'